फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पुलिस ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Tue, 13 Jan 2026 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पुलिस ने जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार में शामिल होकर लोगों की समस्याएं सुनीं। थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत ने बताया कि वह टीम के साथ विकासखंड धौलादेवी में आयोजित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान में शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों की पुलिस संबंधित समस्याएं सुनीं। लोगों की विभिन्न समस्याओं को सुनकर समस्याओं का निस्तारण किया गया। उपस्थित लोगों को साइबर अपराध से बचने और नए कानूनों की भी जानकारी दी गई। इसके अलावा लोगों को नशे से दूर रहने, यातायात नियमों का पालन करने और पुलिस हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें