फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पुलिस जांच में नगर मेंं नहीं मिली माओवादी गतिविधि

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर में संदिग्ध माओवादी पोस्टर चस्पा होने के मामले में पुलिस की जांच में किसी भी तरह की माओवादी की गतिविधि नहीं मिली। आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ पाया गया। पुलिस ने आरोपी की काउंसलिंग कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बीते सोमवार को नगर के चौघानपाटा और केमू स्टेशन में संदिग्ध माओवादी पोस्टर चस्पा मिले। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टर चस्पा करने वाले व्यक्ति की काउंसलिंग की। पुलिस ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ पाया गया। इधर निरंकारी मिशन के जिला प्रतिनिधि रामप्रकाश निरंकारी ने कहा कि मिशन का इससे कोई लेना देना नहीं है। पोस्टर में निरंकारी के खिलाफ टिप्पणी की गई है जो अनुचित है। संस्था के खिलाफ साजिश की गई है। संस्था संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें