फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पांच लोगों को पुलिस ने वापस कराए ढाई लाख रुपये

Thu, 09 Nov 2023 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार पांच लोगों को 2,58,143 लाख रुपये वापस कराए हैं। खाते में रकम वापस आने पर पीड़ितों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बीते दिनों पांच लोगों ने डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड के जरिए और लॉटरी लगने के नाम पर साइबर ठगी होने की तहरीर देते हुए पैसा वापस दिलाने की गुहार लगाई थी। पांचों लोगों के खातों से साइबर ठगों ने 2,58,143 लाख रुपये उड़ा लिए थे। मामले में तत्परता दिखाते हुए पुलिस की साइबर सेल ने पीड़ितों के खातों में ठगी की धनराशि वापस दिलाई है। एसएसपी रामचंद्र राजगुरु ने कहा कि ठगी के शिकार लोगों के खातों में धनराशि वापस आ चुकी है। उन्होंने ठगों से सतर्क रहने की अपील भी की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें