फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पुलिस ने 151 वाहनों का किया चालान, सात सीज

Mon, 27 Oct 2025 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के के निर्देश पर पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए एक सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने जिलेभर में एक सप्ताह के भीतर कुल 151 वाहन चालकों के विरुद्ध एमवीए एक्ट में चालानी कार्रवाई की। बीते रविवार से संचालित चेकिंग अभियान में बिना हेलमेट वाहन चलाने, ओवरलोडिंग, बिना सीट बेल्ट, शराब के नशे में खतरनाक तरीके से वाहन चलाने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान सात वाहनों को सीज किया गया। 14 वाहनों का चालान कर न्यायालय में भेजा गया। इस दौरान पुलिस टीम ने वाहन चालकों और यात्रियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। एसपी घोड़के ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें