फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अंडे की टोकरी में ले जा रहा था गांजा, 8.820 किलो बरामद; आरोपी गिरफ्तार

Mon, 20 Jan 2025 01:28 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

सल्ट में पुलिस ने एक युवक को आठ किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। मुरादाबाद निवासी आरोपी पुलिस को चकमा देने के लिए अंडे की टोकरी में गांजा भरकर ले जा रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

अल्मोड़ा जिले के सल्ट में पुलिस ने एक युवक को आठ किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। मुरादाबाद निवासी आरोपी पुलिस को चकमा देने के लिए अंडे की टोकरी में गांजा भरकर ले जा रहा था।

 

सल्ट थाने की टीम ने चेकिंग के दौरान कूपी तिराहे पर स्थित यात्री प्रतीक्षालय में इरफान नामक व्यक्ति की तलाशी ली। उसके कब्जे से बांस की टोकरी में भरा 8.820 किलो गांजा बरामद किया। आरोपी इरफान मुरादाबाद जिले के थाना डिलारी के ग्राम तुमड़ियाकला का निवासी है। सल्ट थाने में उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पूछताछ में उसने बताया कि वह फेरी लगाकर अंडे बेचने आया था और पहाड़ से अंडे की टोकरी में गांजा भरकर ले जा रहा था।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें