फॉलोअप
मां, मामा और मौसी पर दर्ज हुआ था पॉक्सो एक्ट में केस
अल्मोड़ा। जिले में एक किशोरी से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला हल्द्वानी स्थानांतरित हुआ है। अब हल्द्वानी पुलिस मामले की जांच और कार्रवाई करेगी।
हवालबाग ब्लॉक के एक गांव की 14 वर्षीय एक किशोरी के साथ उसके सगे मामा ने नवंबर 2023 में छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की थी। मामा की इस हरकत की शिकायत पीड़िता ने अपनी मां और मौसी से की तो दोनों ने मुंह ना खोलने की हिदायत देते हुए पीड़िता को ही पीट दिया। जब उसने अपनी चाची को आपबीती सुनाई तो चाचा की तहरीर पर अल्मोड़ा महिला थाने में शुक्रवार को तीनों के खिलाफ केस दर्ज हुआ। इधर, महिला थानाध्यक्ष मीना आर्या ने बताया कि नाबालिग के साथ घटना हल्द्वानी में हुई और आरोपी भी वहीं रहते हैं। ऐसे में मामला हल्द्वानी पुलिस को स्थानांतरित किया गया है। अब हल्द्वानी पुलिस मामले की जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।