फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: नाबालिग को भगाने के आरोप में युवक पर पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज, गिरफ्तार

Fri, 28 Jul 2023 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग को भगाने पर रामनगर के आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है। पुलिस के मुताबिक नाबालिग का जल्द मेडिकल कराया जाएगा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 26 जुलाई को एक नाबालिग घर से लापता हो गई थी।
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। तब उसकी खोजबीन शुरू हुई। शुक्रवार को नाबालिग रामनगर चिलकिया निवासी अजय सैनी (22) के साथ मिली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे जेल भेजा है। नाबालिग को परिजनों के सुपुर्द किया है।


थानाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने बताया कि कुछ समय से आरोपी सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग के संपर्क में था। बीते 26 जुलाई को नाबालिग बगैर परिजनों को बताए भागकर उसके पास पहुंच गई। बताया कि नाबालिग का मेडिकल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें