रानीखेत (अल्मोड़ा)। महाराष्ट्र के पुणे में 20-26 नवंबर तक आयोजित इंडिया इंटरनेशनल ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रानीखेत के दो खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विश्व रैंकिंग की इस प्रतियोगिता में नरेश सिंह ने अंडर-87 किलोग्राम और भूपेंद्र ने अंडर-54 किलोग्राम भार वर्ग में पदक अपने नाम किए। भूपेंद्र बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी के कैडेट वर्ग से हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी उपलब्धि पर खेल प्रेमियों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।