फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा में अब 18 करोड़ की लागत से मल्टी परपज टेस्टिंग लैब बनाने की योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में कोरोना टेस्टिंग लैब बनाने को लेकर योजना में बार-बार परिवर्तन होने से आज तक काम शुरू नहीं हो सका है। अब प्रदेश सरकार ने अल्मोड़ा मेडिकल कालेज में 18 करोड़ की लागत से एक बड़ी लैब बनाने का फैसला किया है। विश्व बैंक की सहायता से प्रस्तावित इस लैब के लिए सर्वेक्षण शुरू हो गया है। लैब में कोरोना के अलावा अन्य तरह के वायरस की जांच भी की जा सकेगी। बता दें कि प्रदेश सरकार ने अल्मोड़ा में कोरोना की टेस्टिंग लैब बनाने का निर्णय लिया है। पूर्व में इस लैब के लिए उपकरण अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा दिए जाने की बात कही गई थी लेकिन बाद में प्रदेश सरकार ने करीब आठ करोड़ रुपये लागत की एक उच्च क्षमता की लैब बनाने का फैसला लिया। अब इसमें और परिवर्तन करते हुए सरकार ने मल्टी परपज लाइव बनाने का निर्णय लिया है। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के सूत्रों ने बताया कि सरकार प्रदेश में 18-18 करोड़ रुपये की लागत से तीन लैब स्थापित करने जा रही है, जिसमें एक लैब अल्मोड़ा में बनाई जाएगी। बताया गया है कि इसके लिए पैसा विश्व बैंक से मांगा जा रहा है। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आरजी नौटियाल ने बताया कि प्रस्तावित लैब में कोरोना के अलावा अन्य तरह के वायरसों की जांच भी की जा सकेगी। फिलहाल शासन की ओर से हिंदुस्तान लेटेक्स लिमिटेड को इस लैब का डिजाइन और आगणन तैयार करने को कहा गया है। इधर,लैब स्थापित करने की योजना में बार-बार परिवर्तन होने से काम में काफी विलंब हो रहा है। यह भी बता दें कि फिलहाल अल्मोड़ा सहित पहाड़ के चारों जिलों के सैंपल जांच के लिए हल्द्वानी भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें