फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जागेश्वर में मास्टर प्लान की जद में आने वाले भवनों की नापजोख शुरू

Sat, 06 May 2023 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
जागेश्वर धाम में मास्टर प्लान की जद में आने वाले भवनों की नापजोख करते राजस्व कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में मास्टर प्लान की कार्यवाही तेज हो गई है। शासन के निर्देश के बाद राजस्व विभाग ने शनिवार को जागेश्वर बाजार और आसपास के क्षेत्र में मास्टर प्लान की जद में आने वाले भवनों की नापजोख की। पहले चरण में 60 से अधिक मकान, दुकान और होटल मास्टर प्लान की जद में आ रहे हैं। रविवार को मंदिर गेट के आसपास से भवनों की नापजोख शुरू होगी।
विज्ञापन

सरकार ने केदारनाथ और बदरीनाथ की तर्ज पर कुमाऊं के जागेश्वर धाम को विकसित करने की कार्य योजना तैयार की है। सरकार ने जागेश्वर का मास्टर प्लान बनाया है। बाकायदा इसका नक्शा भी तैयार कर लिया गया है। शनिवार को कानूनगो दीपक वर्मा के नेतृत्व में टीम ने जागेश्वर धाम में मास्टर प्लान की जद में आने वाले भवनों की नापजोख की। जागेश्वर में ब्रह्मकुंड के पास राजघर से भवनों की नापजोख की कार्रवाई शुरू की गई। टीम ने डेयरी के पास तक करीब 25 मकान, दुकान और रेस्टोरेंट की नापजोख की। रविवार को मंदिर गेट के आसपास से भवनों की नापजोख शुरू होगी। टीम में उप निरीक्षक सुरेश अंडोला, बलवंत देवली, रमेश कांडपाल, मनोज गरजोला, इंदर लाल साह, अमरजीत पालनी, महेंद्र रावत आदि शामिल हैं।

जागेश्वर के मास्टर प्लान की खुशी तो प्रभावितों की चिंता भी बढ़ी
जागेश्वर धाम के मास्टर प्लान की जद में आने वाले लोगों में एक तरफ खुशी है तो दूसरी तरफ उनकी चिंता भी बढ़ गई है। लोगों में विस्थापन और मुआवजे को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग अपने-अपने कयास लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि जहां तक भूमि अधिग्रहण हो रही है उसके बाद ही बाजार बनाया जाए।
विज्ञापन


शासन के निर्देश के बाद जागेश्वर में मास्टर प्लान की जद में आने वाले भवनों की नापजोख की गई। अभी इस कार्य में तीन से चार दिन का समय लगेगा। इसके बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी जाएगी। - दीपक वर्मा, कानूनगो

जागेश्वर धाम में मास्टर प्लान की जद में आने वाले भवनों की नापजोख करते राजस्व कर्मचारी। संवाद

जागेश्वर धाम में मास्टर प्लान की जद में आने वाले भवनों की नापजोख करते राजस्व कर्मचारी। संवाद

जागेश्वर धाम में मास्टर प्लान की जद में आने वाले भवनों की नापजोख करते राजस्व कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें