फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: ई-फार्मेसी और भारी छूट के विरोध में 20 को बंद रखेंगे दवा प्रतिष्ठान

Sat, 16 May 2026 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत में दवा व्यापार से जुड़ी गंभीर समस्याओं पर ठोस कार्रवाई नहीं होने से उत्तरांचल औषधि व्यवसायी महासंघ में आक्रोश है।
विज्ञापन


ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर महासंघ ने 20 मई को प्रस्तावित एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी बंद को समर्थन देने की घोषणा की है। रानीखेत के दवा व्यापारी हरीश पाठक, हरीश नैनवाल, कमल भट्ट ने कहा कि अवैध ई-फार्मेसी और दवाओं पर दिए जा रहे भारी डिस्काउंट से दवा व्यापार प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों ने सरकार से अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री पर सख्त कार्रवाई करने और दवा व्यापार से जुड़े नियमों का प्रभावी पालन कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें