पीजी कालेज द्वाराहाट के सम्मानित एथलीट। संवाद
- फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राजकीय पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने एसएसजे विवि की अंतर महाविद्यालयी एथलीट प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। पीजी कॉलेज टनकपुर में हुई 1500 मीटर दौड़ में बीएससी प्रथम वर्ष की दीपा मेहरा प्रथम रहीं। दीपा ने 5000 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान भी हासिल किया। बीकॉम प्रथम वर्ष के बालम रावत ने 100 और 200 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि रिले दौड़ में द्वाराहाट कॉलेज की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य प्रो एके जोशी और क्रीड़ा प्रभारी डॉ. भरत जी उपाध्याय ने खिलाड़ियों और टीम प्रबंधक डॉ. महेंद्र प्रसाद को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।