अल्मोड़ा। अब जिला अस्पताल में मरीजों को ओपीडी में आयुष्मान कार्ड से इलाज नहीं मिलेगा। केवल भर्ती मरीजों को ही योजना का लाभ मिलेगा। यह बात जिला अस्पताल के निरीक्षण के लिए पहुंचीं अपर स्वास्थ्य सचिव गरिमा रौेंकली ने। उन्होंने यहां पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अस्पताल प्रबंधन को व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को निरीक्षण करने पहुंचीं प्रदेश अपर स्वास्थ्य सचिव गरिमा रौंकली ने कहा कि पूर्व में ओपीडी में भी मरीजों को आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाता था। अब केवल भर्ती मरीजों को ही आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा इसकी अधिसूचना जारी की गई है। इसके लिए जारी अधिसूचना के तहत आयुष्मान योजना का लाभ सिर्फ भर्ती मरीज यानी आईपीडी में ही देने के निर्देश दिए। उन्होंने शुक्रवार से ओपीडी में इस योजना पर रोक लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल में मरीजों से वार्ता कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्माणाधीन ओटी का निरीक्षण कर जल्द निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। वहां सीएमओ डॉ. आरसी पंत, पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी मौजूद रहे। संवाद