फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जिला अस्पताल में अस्थि रोग विशेषज्ञ की हुई तैनाती

Mon, 20 Nov 2023 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अस्थि रोग से जूझ रहे जिले के मरीजों के लिए अच्छी खबर है। जिला अस्पताल में एक और अस्थि रोग विशेषज्ञ की तैनाती हुई है, इसका सीधा लाभ मरीजों को मिलेगा। अब दो अस्थि रोग विशेषज्ञों की तैनाती से स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी और एक के अवकाश या प्रशिक्षण में जाने से इलाज बंद नहीं होगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में अब तक एकमात्र अस्थि रोग विशेषज्ञ तैनात थे। उनके अवकाश या प्रशिक्षण में जाने से यहां हड्डी का उपचार बंद हो जाता था और मरीजों को अन्य अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ती थी। अब यहां एक अन्य अस्थि रोग विशेषज्ञ की तैनाती हुई है। सोमवार को अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अविनाश ने कार्यभार ग्रहण किया। इससे अब जिला अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं मजबूत होंगी और हर दिन हड्डी रोग से जूझते हुए अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। पीएसएम डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि दो अस्थि रोग विशेषज्ञों की तैनाती होने से मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा। संवाद द
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें