फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: फलों का उत्पादन जिंदगी में घोलेगा ‘मिठास’

Wed, 08 Nov 2023 01:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में बागवानी से किसानों को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू हुई है। फलों का उत्पादन कर किसान अपनी तकदीर बदलेंगे। उद्यान विभाग इस बार जिले के किसानों को 39750 फलदार पौधे बांटेगा। इसकी मांग निदेशालय को भेजी गई है। शीतकाल में इन पौधों का रोपण होगा।
विज्ञापन

किसानों की आय बढ़ाने के मुख्यमंत्री बागवानी विकास योजना के तहत उन्हें 50 प्रतिशत सब्सिडी पर खुबानी, अखरोट, पुलम, बादाम, सेब, नाशपाती सहित अन्य शीतकालीन पौधे कराए जाएंगे। इसकी कवायद शुरू हो चुकी है। योजना के तहत जिले के किसान 39,750 फलदार पौधों का रोपण करेंगे। विभाग ने पौधों की मांग निदेशालय भेजी है। उद्यान सचल दल केंद्रों के माध्यम से किसानों को पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक जिला फल उत्पादन के लिए मुफीद है। ऐसे में यहां के किसानों को इससे जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। किसानों का भी फल उत्पादन की तरफ रुझान बढ़ा है इससे विभाग के हौसले भी बुलंद हैं। संवाद


भूमि की उपलब्धता के अनुसार कर सकते हैं पौधों की मांग

अल्मोड़ा। बागवानी क्षेत्र में कदम रखने के लिए किसान भूमि की उपलब्धता के अनुसार पौधे प्राप्त कर सकते हैं। सब्सिडी मिलने से किसानों की पौधे खरीदने में खर्च होने वाली धनराशि की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्यमंत्री बागवानी योजना के तहत वितरण किए जाने वाले फलदार पौधों की मांग निदेशालय भेजी है। पौधे मिलते ही किसानों को इनका वितरण किया जाएगा।

सतीश कुमार शर्मा, जिला उद्यान अधिकारी, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें