फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अधिशासी अभियंता के स्थानांतरण की मांग

Sat, 04 Mar 2023 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
रानीखेत जल निगम पर बेमियादी हड़ताल पर बैठे इंजीनियर। संवाद
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। अधिशासी अभियंता के स्थानांतरण की मांग के लिए पेयजल निगम के अभियंता दूसरे दिन भी प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार पर रहे। वक्ताओं ने कहा कि फरवरी का वेतन अभी तक रिलीज नहीं किया गया है। एक सहायक अभियंता का जनवरी का वेतन अधिशासी अभियंता ने रोका है। इस कारण भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि अधिशासी अभियंता जहां वेतन निर्गत करने में मनमानी कर रहे हैं और उनकी मनमानी से जल जीवन मिशन जैसे कार्य प्रभावित हो रहे हैं। अभियंताओं का बेवजह उत्पीड़न किया जा रहा है। अधिशासी अभियंता की मनमानी से उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर संघ भी नाराज है। दूसरे दिन अभियंता दीपक टम्टा, अंकित कुमार, विवेक पाठक, अरुण कठायत, पंकज आर्या, एमएन जोशी, निरंकार तिवारी, जेएस तोमर, परवेज जहां, अरविंद नेगी, मोहिंदर बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें