फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: समूह की महिलाओं ने अपने उत्पादों की लगाई प्रदर्शन

Sat, 26 Aug 2023 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दीन दयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने पालिका सभागार में अपने तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। इस दौरान समूह की 80 महिलाओं को आजीविका बढ़ाने के लिए कार्यशाला आयोजित कर उत्पादों की ब्रांडिंग और मार्केटिंग के लिए प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने उन्हें स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक करने, जैविक-अजैविक कूड़े को अलग करने और घर पर जैविक खाद तैयार करने के बारे में बताया। इसके साथ प्रतिभागियों के लिए राखी मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, ईओ भरत त्रिपाठी, राजेंद्र तिवारी, रजनी टम्टा, रमेश तिवारी, गीता भट्ट, दीपा जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें