फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण की अपील

Sat, 16 Mar 2024 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भिकियासैंण महाविद्यालय में एनएसएस शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवियों ने गांधीनगर, भिकियासैंण में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। स्वयंसेवियों ने लोगों से पर्यावरण को स्वच्छ बनाकर प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण की अपील की। स्वयंसेवियों ने रामगंगा में जमा कूड़े की भी सफाई की। बौद्धिक सत्र में संजीवनी विकास एवं जन कल्याण समिति के हिमांशु मनराल ने स्वयंसेवियों को कृषि, मशरूम उत्पादन और मधुमक्खी पालन की जानकारी दी। वहां पर डॉ. इला बिष्ट, डॉ. दीपा लोहनी, महेश चंद्र, गौरव कुमार, प्रदीप कुमार, पूरन सिंह जलाल, गणेश सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें