फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 27 रुपये सब्सिडी के लिए खर्च करने पड़ रहे हैं 200 रुपये

Tue, 05 Dec 2023 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रसोई गैस के 21 हजार उपभोक्ता, एक माह में सिर्फ 167 ने कराया बायोमेट्रिक पंजीकरण
विज्ञापन

इंडेन गैस के उपभोक्ताओं को सब्सिडी पाने के लिए करना होगा बायोमेट्रिक पंजीकरण
अल्मोड़ा। इंडेन गैस उपभोक्ताओं को अब सब्सिडी पाने के लिए बायोमेट्रिक पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। एक माह पूर्व शुरू हुई इस व्यवस्था में लोगों की दिलचस्पी का आलम यह है कि अब तक सिर्फ 167 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है। भौगोलिक रूप से दुर्गम जिले में उपभोक्ताओं को 27 रुपये सब्सिडी पाने के लिए 50 से 80 किमी का सफर कर किराये में 200 रुपये से अधिक खर्च करना पड़ेगा। अल्मोड़ा जिले में इंडेन गैस के 21000 उपभोक्ता हैं।
रसोई गैस के उपभोक्ताओं को सब्सिडी के लिए अब बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण कराना होगा। प्रमाणीकरण के बाद भी उपभोक्ताओं के खाते में सब्सिडी की धनराशि भेजी जाएगी। यह व्यवस्था लागू हुए एक महीने का समय पूरा होने के बाद भी उपभोक्ता बायोमेट्रिक प्रमाण देने से मुंह मोड़ रहे हैं। अल्मोड़ा गैस एजेंसी से जुड़े 21000 उपभोक्ताओं के सापेक्ष सिर्फ 167 ने ही सब्सिडी पाने में दिलचस्पी दिखाते हुए बायोमेट्रिक प्रमाण दिया है।
विज्ञापन

कपड़खान, कठपुड़िया, गोविंदपुर, हवालबाग, काकड़ीघाट सहित अन्य हिस्सों से एजेंसी कार्यालय पहुंचने के लिए उपभोक्ताओं को 40 से 80 किमी का सफर और 200 रुपये से अधिक किराया चुकाना पड़ रहा है। जिले की कई अन्य एजेंसियों में भी यही हाल हैं। संवाद
उज्जवला योजना में मिल रही 327 रुपये सब्सिडी
अल्मोड़ा। गैस एजेंसी के मुताबिक उज्जवला उपभोक्ताओं को 327 रुपये सब्सिडी मिल रही है जबकि आम उपभोक्ताओं के खाते में 27 रुपसे सब्सिडी आ रही है। सब्सिडी की रकम ठीक होने से उज्जवला उपभोक्ता बायोमेट्रिक प्रमाण देने में खासी रुचि दिखा रहे हैं। एजेंसी के मुताबिक एक महीने में बायोमेट्रिक प्रमाण देने वाले उपभोक्ताओं में 70 प्रतिशत उज्जवला उपभोक्ता शामिल हैं।
विज्ञापन

कोट- आम उपभोक्ता बायोमेट्रिक प्रमाण देने में रुचि नहीं ले रहे हैं। एजेंसी की तरफ से उन्हें लगातार इसके लिए जागरूक किया जा रहा है। उम्मीद है इसमें तेजी आएगी। अभी प्रमाण देने की अंतिम तिथि तय नहीं की गई है। -मुकेश जलाल, प्रबंधक, इंडेन गैस एजेंसी, चौघानपाटा, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें