अल्मोड़ा। बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। रविवार की सुबह से ही तेज धूप थी। दोपहर के बाद अचानक गर्मी बढ़ गई। लोग धूप से बचने के लिए छाता लेकर निकले। दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए। करीब तीन बजे के आसपास बारिश शुरू हुई। हल्की बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। पर्यटन स्थलों पर पहुंचे पर्यटकों ने बारिश का लुत्फ उठाया। आपदा कंट्रोल रूम के मुताबिक अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। संवाद