फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बागेश्वर के चार बच्चे राष्ट्रीय कला उत्सव में लेेंगे हिस्सा

Fri, 08 Dec 2023 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। राज्य स्तरीय कला उत्सव में जिले के चार विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता की विभिन्न विधाओं में पहला स्थान हासिल कर राष्ट्रीय कला उत्सव में स्थान बनाया। राज्य स्तरीय कला उत्सव का आयोजन हरिद्वार के शांतिकुंज में पांच से सात दिसंबर तक हुआ। स्थानीय खेल-खिलौने विधा में राइंका सलानी के राइंका सलानी के नितिन सिंह और नीता दोसाद ने बालक और बालिका वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। राबाइंका पुरड़ा की छात्रा वंदना कौशल ने शास्त्रीय नृत्य और राइंका कपकोट की छात्रा सीता पपोला ने एकल नाटक में शानदार अभिनय कर पहला स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में टीम के साथ गए राइंका सलानी के कला शिक्षक डॉ. हरीश दफौटी, राइंका वज्यूला की कला शिक्षिका राजेश्वरी कार्की और राबाइंका पुरड़ा की शिक्षिका माधवी आर्य को भी सम्मानित किया गया। राइंका सलानी से इस बार दो विद्यार्थी राष्ट्रीय कला उत्सव में भाग लेंगे। पिछली बार इसी विद्यालय की मनीषा रावल राष्ट्रीय कला उत्सव की विजेता रही थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें