फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम्मेदारी से दायित्वों का करें निर्वहन : शाही

Mon, 11 Sep 2023 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। भाजपा के वोटर चेतना महाअभियान के तहत हुए बूथ अध्यक्ष, शक्तिकेंद्र संयोजक व प्रभारियों के सम्मेलन में बूथ प्रबंधन व नए वोटरों को जोड़ने की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि प्रदेश विभाग प्रभारी अनिल शाही ने सभी पदाधिकारियों से दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी से करने को कहा। कहा कि सभी को लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटना है।
विज्ञापन

भाजपा जिला महामंत्री पूरन रजवार ने बूथ कार्यकारिणी सदस्यों के सत्यापन आदि की जानकारी ली। सम्मेलन की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह रौतेला, संचालन महामंत्री उमराव सिंह ने किया।

इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुभाष बिष्ट, आईटी प्रकोष्ठ के गिरधर बिष्ट, महामंत्री दीपक नेगी, गणेश नायक, गोपाल गिरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता गोस्वामी, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष आनंद राम, चंद्रप्रकाश फुलोरिया आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें