अल्मोड़ा। गणतंत्र दिवस पर जिले के कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। अपर उप निरीक्षक दामोदर कापड़ी, अपर उप निरीक्षक ईश्वर सिंह को केंद्रीय गृह मंत्री अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन विजय विक्रम, दन्यां थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह, अपर उपनिरीक्षक अभिसूचना कृपाल सिंह, हेड कांस्टेबल कुंवर राम, नरेंद्र यादव को केंद्रीय गृह मंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक दिया जाएगा। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि पुलिस कार्मिकों को बधाई दी। ये पुरस्कार रविवार को जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस परेड में दिए जाएंगे। संवाद