अल्मोड़ा। अल्मोड़ा की प्रसिद्ध बाल मिठाई का दिल्ली के लोग खूब स्वाद ले रहे हैं। दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 42वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में दन्या के हरीश दरम्वाल ने बाल मिठाई का स्टॉल लगाया है जहां बड़ी संख्या में खरीदार उमड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहाड़ी खोए से बनी बाल मिठाई, सिंगौड़ी और चॉकलेट को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वह बीते कई वर्षों से यहां बाल मिठाई का स्टॉल लगाकर इसे देश-विदेश में प्रसिद्धि दिला रहे हैं। संवाद