फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: नगर निगम परिसर में तीसरे दिन भी प्रदर्शन जारी

Wed, 09 Jul 2025 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर निगम परिसर में बुधवार को देवभूमि उत्तराखंड सफाई संघ और उत्तराखंड निकाय कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त की स्थायी नियुक्ति सहित अन्य मांगों के लिए तीसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रखा। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि नगर आयुक्त की स्थायी नियुक्ति नहीं होने से कर्मचारियों सहित नगरवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नगर आयुक्त और लेखाधिकारी की स्थायी नियुक्ति, जून का वेतन और पेंशन देने की मांग की। इस दौरान देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री राजपाल पवार, दीपक चंदेल, पुष्कर सिंह बिष्ट, राजेश, संतोष, अशोक, कमल आर्या, विजय अधिकारी, बबीता, मनोज मिश्रा आदि कर्मचारी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें