फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: शहर में यूजर चार्ज वसूलेंगी समूह की महिलाएं

Thu, 29 May 2025 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर निगम सभागार में बृहस्पतिवार को निगम अधिकारियों और महिला स्वयं सहायता समूह की बैठक हुई। मुख्य सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह भंडारी ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को रोजगार देने के लिए यूजर चार्ज वसूली का कार्य सौंपा गया। वसूले गए यूजर चार्ज के बदले समूह की महिलाओं को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। साथ ही कई वार्डों में स्वच्छता जन जागरुकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। बताया कि आवासीय परिवारों से 20 रुपये प्रति माह और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से 50 से 250 रुपये यूजर चार्ज लिया जाएगा। नगर निगम प्रोत्साहन के रूप में प्रतिमाह वसूली गई यूजर चार्ज की 25 प्रतिशत धनराशि का भुगतान स्वयं सहायता समूह को करेगा। यहां सीटी मिशन मैनेजर शांता गुरूरानी, राजपाल पवार, रमेश तिवारी, दीपक कुमार, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें