फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रिक्त पदों के सापेक्ष भर्ती करने की मांग

Mon, 12 May 2025 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के बेस स्थित फार्मेसी संघ भवन में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन जनपद शाखा की बैठक हुई। इस दौरान विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन

सोमवार को हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जिले के अस्पतालों में फार्मासिस्टों के कई पद काफी समय से रिक्त चल रहे हैं, लेकिन उन रिक्त पदों के सापेक्ष भर्ती नहीं हो सकी है। उन्होंने अस्पतालों में कम हुए पदों को बढ़ाने, रिक्त हुए पदों के सापेक्ष भर्ती करने, सर्विस बुकों के रखरखाव, ईएल पर जाने वाले कार्मिक के स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था आदि की मांग की। यहां जिलाध्यक्ष डीके जोशी, उपाध्यक्ष जेपीएस मनराल, कोषाध्यक्ष कैलाश चंद्र पपनै, जिला मंत्री रजनीश जोशी, रजत माहेश्वरी, गोपाल दत्त जोशी, जीएस कोरंगा, श्याम लाल, जीडी जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें