अल्मोड़ा। नगर के गांधी पार्क में राष्ट्र नीति संगठन के बैनर तले तीन सूत्री मांगों के लिए ग्रामीणों का धरना 28 वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अनसुनी के लिए आक्रोश जताया। सोमवार को हुई सभा में ग्रामीणों ने कहा कि लंबा समय बीतने के बाद भी इन मांगों पर शासन प्रशासन की ओर से सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने कोसी नदी पर पुल का निर्माण, जीआईसी खूंट में पानी की व्यवस्था, सड़क में सोलिंग व डामरीकरण की मांग की। चेतावनी दी कि जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो उग्र आंदोलन होगा। धरने में राष्ट्रीय नीति संगठन के अध्यक्ष अधिवक्ता विनोद चंद्र तिवारी, सुशील शाह, विनय किरौला, मनोज पांडे, पूरन सिंह बोरा आदि मौजूद रहे। संवाद