अल्मोड़ा। प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सकों ने दूसरे दिन भी बांह में काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन किया। बुधवार को अस्पताल में चिकित्सकों ने तीन सूत्री मांगों के लिए सांकेतिक प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने चिकित्सकों से पर्वतीय क्षेत्रों में तैनात सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों को चिकित्सा शिक्षा की भांति 50 प्रतिशत अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दिए जाने, सुगम-दुर्गम क्षेत्र के निर्धारण को फिर से व्यावहारिक रूप से निर्धारित करने, एसडीएसीपी को लागू करने की मांग की। यहां संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. मनीष पंत, सचिव डॉ. जीवन सिंह मपवाल, डॉ. हरीश आर्या आदि रहे। संवाद