अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में फिजीशियन के अवकाश पर रहने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सर्दी जुकाम, बुखार के मरीज हर रोज 30 से अधिक मरीज उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। यहां तैनात एकमात्र फिजीशियन दो दिन से अवकाश पर हैं। मंगलवार को भी सर्दी जुकाम, बुखार आदि जूझते हुए मरीज जिला अस्पताल पहुंचे। इस दौरान कुछ मरीजों का विषय विशेषज्ञ ने इलाज किया। कुछ मरीजों ने डॉक्टर नहीं होने से निजी अस्पतालों की दौड़ लगाई। पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि फिजीशियन अवकाश पर हैं। जल्द अवकाश से लौटने पर उपचार शुरू होगा। संवाद