अल्मोड़ा। जिले के थामथोली कस्बे में सार्वजनिक शौचालय नहीं है। इस कारण यात्रियों, पर्यटकों और अन्य लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
थामथोली विकास से महरुम है। यहां से हल्द्वानी, अल्मोड़ा समेत विभिन्न शहरों के लिए रोजाना वाहनों का संचालन होता है। यहां सार्वजनिक शौचालय नहीं है। इस कारण यात्रियों और पर्यटकों को दिक्कतों से जूझना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं और बच्चों को झेलनी पड़ती है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इसके चलते लाेग खुले में शौच करने के लिए मजबूर है। उन्होंने जल्द सार्वजनिक शौचालय बनाने की मांग की है। संवाद