फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों से छड़ौजा में लग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। छड़ौजा में सड़क किनारे वाहनों के खड़े रहने से कई बार जाम लग रहा है। इससे यात्रियों समेत अन्य लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छड़ौजा से अल्मोड़ा, हल्द्वानी, पिथौरागढ़ समेत अन्य स्थानों को वाहनों की आवाजाही होती है। सहालग सीजन और पर्यटन सीजन में इस रूट पर वाहनों की संख्या काफी बढ़ जाती है। यहां पार्किंग स्थल नहीं है। इस कारण वाहन सड़क किनारे बेतरतीब खड़े रहते हैैं। इस कारण सुबह से लेकर शाम तक कई बार जाम लगता है। जाम के कारण छात्र-छात्राओं, कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार एंबुलेंस वाहन भी जाम में फंस जाती है जिससे मरीज की जान सांसत में पड़ जाती है। स्थानीय निवासी मदन रावत का कहना कि छड़ौजा में जल्द पार्किंग बनाई जानी चाहिए ताकि जाम की समस्या से निजात मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें