अल्मोड़ा। एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मंडल शाखा ने समस्याओं का समाधान न होने पर नाराजगी जताई है। संगठन ने मांगों के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को ज्ञापन सौंपा। कहा कि उत्तराखंड राज्याधीन सेवाओं में पदोन्नति का परित्याग नियमावली में तत्काल पूर्व की तरह संशोधन किया जाए। उन्होंने शिक्षा विभाग के कार्यालय भवनों की स्थिति को ठीक करने, आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराने, कार्यालय कार्मिकों को लैपटॉप उपलब्ध कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में मंडलीय अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा, पूर्व जिला सचिव पंकज जोशी, जिला मंत्री दुर्गा सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष पान सिंह मेर, मुकेश जोशी, जितेंद्र बोरा आदि शामिल रहे। संवाद