अल्मोड़ा। बारिश के बाद भी पानी की किल्लत दूर नहीं हो सकी है। शीतलाखेत, भांगादयोली, हटकल्ला, कसार, मनान, पनुवानौला, मोतियापाथर, भटखोला, दुर्गानगर, लमगड़ा, धामस, डीनापानी, हवालबाग, गुरुना, टटोली, भाकड आदि क्षेत्रों में मंगलवार को भी लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ा। जल संस्थान ने प्रभावित इलाकों में टैंकर, डंपरों, पिकअप से पानी वितरित किया। जल संस्थान के एई वीएस मेहता ने बताया कि प्रभावित इलाकों में टैंकर से पानी बांटकर लोगों को राहत पहुंचाई जा रही है। संवाद