अल्मोड़ा। रोडवेज की बेतालघाट-दिल्ली सेवा का संचालन शनिवार को भी स्थगित रहा। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्रियों का कहना है कि बसों का नियमित संचालन किया जाना चाहिए ताकि उन्हें किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो। इधर एजीएम विजय तिवारी ने बताया कि चालकों की कमी से सेवा प्रभावित रही। संवाद