अल्मोड़ा। रोडवेज की बेतालघाट-दिल्ली सेवा का संचालन सोमवार को भी नहीं हो सका है। चालक की कमी से बस का संचालन स्थगित होने से निगम को आठ हजार से अधिक का नुकसान हुआ। यात्रियों का कहना है कि परिवहन निगम को चालकों की तैनाती कर सेवा का संचालन शीघ्र करना चाहिए। एआरएम विजय तिवारी ने बताया कि संचालन के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद