अल्मोड़ा। लमगड़ा विकासखंड स्थित पूनागढ़ चौराहे पर नाटाडोल के ग्रामीणों ने पूनागढ़-नाटाडोल सड़क की बदहाली पर प्रदर्शन का आक्रोश जताया। उन्होंने शासन और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर ग्रामीणों की उपेक्षा का आरोप लगाया। जल्द सड़क नहीं सुधरने पर उन्होंने अनिश्चित कालीन धरना और आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है। रविवार को नाटाडोल के ग्रामीणों ने पूनागढ़ चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि पूनागढ़ से नाटाडोल को जोड़ने वाली सड़क लंबे समय से बदहाल बनी हुई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो वे आमरण अनशन करेंगे। वहां पुष्पा आर्या, भागुली देवी, शिवराम आर्य, नवीन चंद्र कोहली, नरेंद्र प्रसाद, प्रेम बल्लभ भट्ट, जीवन चंद्र, मोहन चंद्र, रमेश चंद्र भट्ट आदि मौजूद रहे। संवाद