फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: नैनीताल में नाबालिग से दरिंदगी पर नाराजगी

Thu, 01 May 2025 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा । नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में लोगों में गुस्सा है। लोगों ने आरोपी बुजुर्ग ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री दीपक पांडेय ने इस घटना की कड़ी निंदा की। प्रेस को जारी बयान में उन्होंने आरोपी की संपत्ति की तत्काल जांच करने की मांग की। कहा कि यदि वह अवैध रूप से अर्जित की गई है तो सरकार को उस पर जेसीबी चलवाकर ध्वस्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल एक दुष्कर्म का नहीं, बल्कि समाज की नैतिकता और कानून व्यवस्था को चुनौती देने का है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें