अल्मोड़ा। राज्य आंदोलनकारियों ने चिन्हीकरण से वंचित आंदोलनकारियों का चिह्नीकरण करने और आश्रितों को पेंशन देने की मांग की। राज्य आंदोलनकारी ब्रह्मानंद डालाकोटी और शिवराज बनौला ने राज्य आंदोलनकारियों की उपेक्षा पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों को दी जाने वाली पेंशन बढ़ती हुई महंगाई को देखते हुए कम है। राज्य आंदोलनकारियों को 20 हजार रुपये पेंशन दी जानी चाहिए। संवाद