फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: गधेरे के उफान में आने से काकड़ीघाट की पेयजल योजना हुई क्षतिग्रस्त

Wed, 18 Jun 2025 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। बीते मंगलवार शाम बारिश से विकासखंड ताड़ीखेत का ओखिना गधेरा उफान पर आ गया। इससे ग्राम काकड़ीघाट की एकल पेयजल योजना को नुकसान पहुंचा है। योजना का चैंबर और पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। अब क्षेत्र के करीब दो सौ लोग जल संकट की चपेट में आ गए हैं। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद ने संज्ञान लेते हुए विभागीय अधिकारियों को पेयजल योजना को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि आपदा नियंत्रण कक्ष को पेयजल योजना क्षतिग्रस्त होने की सूचना बुधवार सुबह मिली। संबंधित विभागों की टीमों को तुरंत मौके पर भेजने और पेयजलापूर्ति बहाल करने के लिए योजना की शीघ्र मरम्मत करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें