सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर-कौसानी मोटरमार्ग पर उप जिला चिकित्सालय सोमेश्वर के पास गड्ढों में तब्दील सड़क को ठीक नहीं किया जा रहा है। हल्की बारिश में भी सड़क पर काफी कीचड़ हो जाता है। इससे वाहनों के पलटने और लोगों के फिसलने का खतरा बना रहता है। इसी मार्ग से सोमेश्वर महाविद्यालय, जीजीआइसी, प्राइमरी स्कूल के बच्चे व शिक्षक तथा पशु अस्पताल के कर्मचारी व आम लोग गुजरते हैं। मगर कोई सुध नहीं ली जा रही है। वहीं सड़क पर कल्वर्ट टूटा है। इससे लोगों में रोष है। स्थानीय व्यापारियों ने सड़क को अविलंब दुरूस्त करने की मांग उठाई है। संवाद