फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 20 दिन से पेयजल संकट में उटौला गांव के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। नगर के समीपवर्ती ग्राम पंचायत दैरी तहत तोक उटौड़ा मे 20 दिनों से जल संकट बना हुआ है। करीब छह परिवार इससे प्रभावित हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या को लेकर कई बार शिकायत दर्ज करवाई गई है लेकिन हालात जस के तस हैं। गांव की मुन्नी उपाध्याय, नंदिता भट्ट, रमेश त्रिपाठी, दीपा पांडेय, नीता खुल्बे व दिनेश सिंह नेगी ने जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है। इधर, जल संस्थान के जेई पंकज थपलियाल ने बताया कि पेयजलापूर्ति की समस्या होने की शिकायत ग्रामीणों से मिली है। लाइनमैन को भेजकर लाइन को ठीक करवाकर समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें