फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा जिले में तीन सड़कों पर आवाजाही पूरी तरह ठप

Wed, 07 Aug 2024 01:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क मार्गों के बंद होने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को भी जिले के तीन आतंरिक मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप रही। इस कारण वाहन चालकों और इन सड़कों से प्रभावित होने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


लगातार हाे रही बारिश के कारण सड़क मार्गों पर भूस्खलन हो रहा है। भूस्खलन होने के कारण मलबा और बाेल्डर मुख्य मार्गों पर आ रहे हैं। इस कारण इन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। मंगलवार को भी जिले के तीन मार्गों की रफ्तार पर पूरी तरह ब्रेक लगा रहा। बाहरी क्षेत्रों से आने वाले वाहन चालक कई किमी लंबा फेरा लगाकर गंतव्य तक पहुंचे। इन सड़कों से प्रभावित होने वाले 20 गांवों की करीब 12 हजार आबादी का संपर्क जिला मुख्यालय से कटा रहा। मार्ग बंद होने के कारण अब स्थानीय लोगों तक जरुरत के सामान की आपूर्ति तक नहीं हो पा रही है। जबकि अलग-अलग कामों से जिला मुख्यालय आने वाले ग्रामीणों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इन मार्गों पर थमी है रफ्तार

आरतेाला- जागेश्वर- नैनी मोटर मार्ग, पंतकोटली मोटर मार्ग, वल्मरा- गुलदेख मोटर मार्ग।
जिले में बंद पड़ी सड़कों को खाेलने के लिए सूचना मिलते ही वहां लोनिवि व पीएमजीएसवाई की जेसीबी भेजी जा रही हैं। सभी मार्गों को जल्द सुचारू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनीत पाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें