फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मनरेगा श्रमिकों को समय पर मिले मजदूरी

Sat, 06 Jul 2024 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सीडीओ आकांक्षा कोंडे ने विकास भवन में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं खासकर मनरेगा योजना के श्रमिकों को समय पर मजदूरी का भुगतान होना चाहिए।
विज्ञापन


शुक्रवार को हुई बैठक में सीडीओ ने कहा कि मनरेगा के तहत कराए जा रहे सभी कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखना होगा। योजना के तहत रोजगार के अवसर पैदा करने होंगे। इस दौरान उन्होंने एनआरएलएम, रीप, विधायक निधि, सांसद निधि और स्वजल के कार्यों की जानकारी ली। कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सभी विभागों को बेहतर तालमेल के साथ इन योजनाओं को धरातल पर उतारते हुए जनता तक इनका लाभ पहुंचाना होगा। तय समय पर काम होने चाहिए। कहा प्राथमिकता के आधार पर योजनाएं तैयार करनी होंगी। इस मौके पर डीडीओ संतोष पंत सहित कई विभागों के अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें