फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: असाइनमेंट जमा कराने विभागों के बाहर जुट रही छात्र-छात्राओं की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसजे विश्वविद्यालय ने सख्ती दिखाई तो छात्र- छात्राएं असाइनमेंट जमा कराने के लिए विभागों के बाहर लाइनों में नजर आए।
विज्ञापन

विवि प्रबंधन ने सम सेमेस्टर के असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि 20 मई निर्धारित की है। अगर निर्धारित तिथि के बाद आइनमेंट जमा करते हैं तो उन्हें पांच सौ रुपये विलंब शुल्क का भुगतान करना होगा। विवि ने परिसरों और महाविद्यालय प्रबंधन को अंतिम तिथि से पहले आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा और असाइनमेंट जमा कराने के भी निर्देश दिए हैं। इस आदेश के बाद एसएसजे परिसर में शनिवार को विभागों के बाहर असाइनमेंट जमा करने पहुंचे छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ जुटी रही। छात्र-छात्राएं लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी को इंतजार करते रहे। असाइनमेंट जमा होने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. नंदन सिंह बिष्ट ने कहा कि यह सख्ती छात्र हित में की गई है। समय पर असाइनमेंट जमा होंगे तो छात्र-छात्राओं को अंकतालिकाओं में अंक नहीं जुड़ने जैसी समस्याओं से नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें