फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: इंटरनेट सेवा बाधित, प्रधान डाकघर में काम ठप

Wed, 03 Jul 2024 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। प्रधान डाकघर में इंटरनेट सेवा से धोखा दे दिया। इंटरनेट सेवा बाधित होने से कामकाज ठप रहा जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग न तो खाते से पैसा निकाल सके और न जमा कर सके। घंटों इंतजार के बाद काम शुरू न होने से कई उपभोक्ताओं को घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

अल्मोड़ा प्रधान डाकघर से जिले के एक लाख से अधिक उपभोक्ता जुड़े हैं। डाकघर में रोजाना जिला मुख्यालय सहित हवालबाग, बाड़ेछीना, चितई, ताकुला आदि क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग लेनदेन, आरडी जमा, आधार कार्ड बनवाने सहित अन्य जरूरी कामों से पहुंचते हैं। मंगलवार को भी उपभोक्ता लेनदेन सहित अन्य जरूरी कामों से डाकघर पहुंचे लेकिन इंटरनेट सेवा बाधित गई और कामकाज ठप हो गया। डाक कर्मियों ने भी जमा-निकासी काउंटर पर काउंटर बंद होने का बोर्ड चस्पा कर औपचारिकता निभा दी। लंबे इंतजार के बाद इंटरनेट सेवा शुरू न होने से कई उपभोक्ता मायूस होकर घर लौटे। वहीं तीन घंटे इंतजार के बाद इंटरनेट सेवा शुरू होने से कई उपभोक्ताओं को राहत मिली। संवाद



एटीएम से नहीं निकले पैसे, आधार कार्ड भी नहीं बने

अल्मोड़ा। इंटरनेट सेवा बाधित होने से प्रधान डाकघर में स्थापित एटीएम शोपीस बना रहा। नकदी निकालने एटीएम पहुंचे लोगों को मायूस लौटना पड़ा। आधार केंद्र में भी मशीनरी ठप रहने से संशोधन और नया आधार कार्ड बनाने पहुंचे लोग निराश होकर लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट- प्रधान डाकघर में इंटरनेट सेवा बाधित होने से दिक्कत आई। बीएसएनएल की टीम को मौके पर बुलाया गया। तीन घंटे बाद इंटरनेट सेवा सुचारु हुई।

आरके बिनवाल, डाक अधीक्षक, प्रधान डाकघर, अल्मोड़ा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें