फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: छुट्टी के दिन पानी को तरसे लोग, टैंकरों ने पहुंचाई राहत

Mon, 24 Jun 2024 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। गर्मी में पानी की किल्लत से लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। रविवार की छुट्टी के दिन भी लोगों को पानी नसीब नहीं हुआ। वृद्ध जागेश्वर, मनियागर, रैचना, मेरगांव, भांगादेवली, डीनापानी, मनान, कठपुड़िया, पनुवानौला, उड़लगांव, भटखोला, अयारपानी, छड़ौजा, कनरा, कालीमठ, बीना, चनौली, खौड़ी, तोली आदि क्षेत्रों में जलापूर्ति ठप रही। ऐसे में लोग छुट्टी के दिन पानी के इंतजाम में जुटे रहे। लोगों को प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगानी पड़ी। सूचना के बाद जल संस्थान ने प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर, डंपर और पिकअप से पानी बांटकर लोगों को राहत पहुंचाई। जल संस्थान के एई वीएस मेहता ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर और पिकअप से 60 हजार लीटर से अधिक पानी बांटा गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें