बागेश्वर। जिले की लचर स्वास्थ्य सेवाओं और जिला अस्पताल की अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस ने 10 अगस्त को नगर में जुलूस निकालने का एलान किया है। 15 अगस्त को ध्वजारोहण के बाद कांग्रेसी तहसील परिसर में धरने पर बैठेंगे। कांग्रेस के जिला महामंत्री संगठन कवि जोशी ने बृ़हस्पतिवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि राज्य बनने के 24 साल बाद भी जिले में महिला और जिला अस्पताल नहीं बन सका है। उन्होंने जिला अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान होने वाली अनियमितताओं को सामने रखते हुए अमर उजाला में प्रकाशित खबरों का भी उल्लेख किया। कहा कि कांग्रेस इन अव्यवस्थाओं के खिलाफ आंदोलन करेगी। वहां पर गोकुल परिहार, कुंदन गोस्वामी आदि थे। संवाद