फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मिनिस्टीरियल कर्मचारी 15 से करेंगे आंदोलन

Wed, 08 Nov 2023 01:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तरांचल मिनिस्टीरियल फेडरेशन ऑफ सर्विसेज एसोसिएशन के बैनर तले जिले के सभी मिनिस्टीरियल कर्मचारी 15 नवंबर से अपनी मांगों के लिए आंदोलन करेंगे। संगठन के जिलाध्यक्ष पुष्कर सिंह भैंसोड़ा ने कहा कि कनिष्ठ सहायक पर सीधी भर्ती, मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों को राजपत्रित अधिकारी का दर्जा देने सहित 21 सूत्री मांगों के लिए संघर्ष किया जा रहा है लेकिन सरकार नहीं सुन रही। इन सभी मांगों के लिए 15 से 30 नवंबर तक बांह में काली पट्टी बांधकर मिनिस्टीरियल कर्मचारी नाराजगी जताएंगे। सात दिसंबर को जिला मुख्यालय में धरना दिया जाएगा और 14 दिसंबर को चेतना रैली निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि इसकी तैयारी के लिए आठ नवंबर यानि आज शाम चार बजे गांधी पार्क में बैठक होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें