फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रोडवेज की चार सेवाएं ठप रहने से यात्री रहे परेशान

Tue, 14 Mar 2023 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। चालकों की कमी के चलते रोडवेज बसों का संचालन पटरी पर नहीं आ पा रहा है। सोमवार को चार बसों का संचालन ठप रहने से विभिन्न स्थानों को जाने वाले यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो में चालकों के 87 स्वीकृत पदों के सापेक्ष 23 पद खाली चल रहे हैं। चालकों की कमी के चलते सोमवार को अल्मोड़ा-लमगड़ा-दिल्ली, अल्मोड़ा-टनकपुर, अल्मोड़ा-बेतालघाट-दिल्ली और सायंकालीन अल्मोड़ा-देहरादून बस का संचालन नहीं हो सका। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री टैक्सी और अन्य दूसरे वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना हुए। रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार ने बताया कि चालकों की कमी के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। चालक मिलने पर बसों का संचालन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें